देश

भारत में हुआ इंटरनेट का आविष्कार, महाभारत काल में था मौजूद

त्रिपुरा,
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। बिप्लब ने इंटरनेट को लेकर एक अजीब बयान देते हुए कहा कि महाभारत काल में भी इंटरनेट मौजूद था और तब भी उसका इस्तेमाल किया जाता था।
गुवाहाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम विप्लव ने अपने भाषण के दौरान कहा, ‘भारत वह देश है जहां संजय महाभारत में धृतराष्ट्र को बता रहा था कि युद्ध में क्या हो रहा है। इसका मतलब उस समय भी टेक्नॉलजी थी, इंटरनेट था। उस समय भी यह सब इस देश में था।’
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री दरअसल भारत को डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे। बिप्लब ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के आने के बाद सबको फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर चलाना जरूरी है। मोदी जी खुद मॉनिटर करते और सबसे पूछते हैं कि तुम्हारा सोशल मीडिया अपडेट क्यों नहीं हो रहा है।’
बिप्लब कुमार देब को पिछले महीने त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी अगुवाई में पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

CBSE पेपर लीक में सभी याचिकाएं खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा के बारे में फैसला बोर्ड का विशेषाधिकार

जडेजा की पत्नी को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, कांस्टेबल गिरफ्तार

कलियुग : पिता ने नहाते वक्त बनाया बेटी का VIDEO