पंजाब

पुलिस ने लाहन और चालू भट्ठी पकड़ी..एक आरोपी गिरफ्तार—दूसरा फरार

बटाला,
पुलिस ने गांव नबी नगर में छापामार एक व्यक्ति को लाहन, चालू भट्ठी व अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना कोटली सूरत मल्ली थाना प्रभारी अवतार सिंह कंग ने बताया कि डीएसपी दीपक राए की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गांव नबी नगर में छापेमारी करते हुए पूर्ण सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नबी नगर से 220 किलो लाहन बरामद की। पूर्ण सिंह पुलिस पार्टी को देख मौके से भाग निकला।

थाना प्रभारी ने बताया कि इसी तरह बलविन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी नबी नगर से चालू भट्ठी, 570 मि.ली. अवैध शराब व 20 किलो लाहन बरामद हुई। बलविन्द्र सिंह को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद पूर्ण सिंह की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

चार संदिग्ध पंजाब—जम्मू सीमा से इनोवा छीनकर फरार, आतंकी होने का शक—हाई अलर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

मासूम से नाबालिग लड़के ने किया रेप, 500 रुपए में मामला रफा—दफा करने का प्रयास

DSP के साथ घायल हुए गनमैन लाल सिंह की मौत