देश

2 महीने के बच्चे को सिगरेट से दागा, हाथ-पैर तोड़ कर दी हत्या

नई दिल्ली,
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक पिता ने अपने दो महीने के बेटे की हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। आरोपी को ये भी शक था कि बच्चा उसका नहीं है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नाबालिग है। उसकी पत्नी भी बालिग नहीं है। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले घर से भागकर शादी की थी, इसके बाद से ही वे साथ रह रहे थे। इस दौरान दो महीने पहले उनके यहां बेटे ने जन्म लिया था।
जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर और उसकी नाबालिग पत्नी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ रहते थे। शनिवार को किशोरी अपने बेटे को पति के पास छोड़कर पालिका बाजार में सेल्सगर्ल की नौकरी के तलाश में गई थी। वो जब घर लौटी तो उसे पति कहीं नजर नहीं आया।
बेसुध पड़ा था बच्चा
किशोरी ने जब बच्चे को ढूंढा तो वो बेसुध पड़ा हुआ था। उसने उसको हिलाया और आवाज लगाई लेकिन बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। घबराई मां बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गईं, जिसके बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

शक था कि बच्चा उसका नहीं
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। उसे लगता था कि उनका बच्चा भी उसका नहीं है। इस बात को लेकर वो चिढ़ा रहता था। शनिवार को गुस्से में आकर उसने बच्चे की हत्या कर दी।

निर्मम तरीके से की हत्या
बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर ने बेहद निर्मम तरीके से अपने दो महीने के बेटे की हत्या की। उसने पहले अपने बच्चे को सिगरेट से दागा, फिर उसे पटका और मुक्के बरसाए। इतने में भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे के हाथ-पैर तोड़ दिए, जिससे बेटे की मौत हो गई।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राहुल की ताजपोशी की शुरुआत, आज भरेंगे नामांकन

गाय के गोबर से बिजली बनाने की तैयारी में दो विदेशी कंपनियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

एनडीए 390 पदों के लिए आवेदन आंमत्रित