चरखी दादरी हरियाणा

उपायुक्त की मनमानी से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

चरखी दादरी,
उपायुक्त की अनदेखी के चलते रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। इसके बाद चरखी दादरी डिपो की बसों के पहिए थम गए। रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को चरखी दादरी में संयुक्त रोडवेज कर्मचारी संघ ने हटाए गए कर्मचारियों के पक्ष में गेट मीटिंग और प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी उपायुक्त अजय सिंह तोमर को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उपायुक्त ने रोडवेज कर्मचारियों को पहले आधा घंटा इंतजार करने को कहा।
तेज धूप में भी कर्मचारी और रोडवेज नेता उपायुक्त का आधा घंटा इंतजार करते रहे। इसके बाद उपायुक्त ने एक घंटे तक और इंतजार करने का संदेश भेजा। कर्मचारियों ने एक घंटे तक उनका इंतजार किया। इसके बाद भी उपायुक्त ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों का गुस्सा फुट पड़ा।

कर्मचारियों और रोडवेज कर्मचा​री नेताओं ने बैठक कर तुरंत चरखी दादरी डिपो को बंद करने का निर्णय लेते हुए चक्का जाम कर दिया। कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा ने बताया कि बार—बार समय देने के बाद भी उपायुक्त का ना आना उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी उपायुक्त ज्ञापन लेने नहीं आते है तो शाम को पूरे हरियाणा का चक्का जाम कर दिया जायेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महंगे मोबाइल के लिए कर दी रिश्तेदार की हत्या

एक्सटेंशन लेक्चरारों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई महिलाओं को आई चोट

रेवाड़ी केस: SI सस्पेंड, आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे

Jeewan Aadhar Editor Desk