हिसार

विद्या देवी जिंदल स्कूल और कन्या गुरुकुल डोभी बने सहयोगी, आधुनिक और वैदिक शिक्षा पद्धति से बनेगी नई शिक्षा व्यवस्था

आदमपुर (अग्रवाल)
हिसार का विद्या देवी जिंदल स्कूल डोभी स्थित कन्या गुरुकुल का सहयोगी बना है। विद्या देवी जिंदल स्कूल का स्टाफ व विद्या​र्थी कन्या गुरुकुल की छात्राओं को आधुनिक शिक्षा का ज्ञान देंगे। वहीं गुरुकुल का स्टाफ व छात्राएं उन्हें योगा और संस्कृत पद्धति से रुबरु करवायेंगे।
जानकारी देते गुरुकुल के कुलपति बलजीत सिंह आर्य ने बताया ​कि विद्या देवी जिंदल जैसे स्कूल का कन्या गुरुकुल का सहयोगी बनना काफी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के कारण वेद आधारित शिक्षा पद्धति के साथ आधुनिक शिक्षा पद्धति के मिश्रण से एक नई शिक्षा व्यवस्था उभर कर सामने आयेगी। इस नई शिक्षा व्यवस्था से भविष्य में मानव उत्थान की संभावनाएं काफी बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्या देवी जिंदल स्कूल के सहयोग से प्रदेश में डोभी की कन्या गुरुकुल नए आयाम स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को एक नया विकल्प देने का काम करेगा।
वहीं रविवार को विद्या देवी जिंदल स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों ने कन्या गुरुकुल में पूरे दिन एक्टिविटी करवाई। इस दौरान गुरुकुल की कन्याओं को अंग्रेजी भाषा सहित अनेक विषयों पर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से रुबरु करवाया। वहीं कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योगा, यज्ञ और संस्कृत की विधाओं से उन्हें अवगत करवाते हुए वैदिक गणित पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। दोनों शिक्षा संस्थाओं ने खाने से लेकर दैनिक दिनचर्या तक के आधुनिक और वैदिक पद्धति को आपस में सांझा किया।
इस अवसर पर विद्या देवी स्कूल से स्टाफ सदस्य सुमन अरोड़ा, विजय लक्ष्मी व सुमन ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं कन्या गुरुकुल की तरफ से संरक्षिका माता भूला देवी, आचार्या रश्मि आर्या, मधु आर्या, गीता देवी, संतोष व स्नेहालता आर्या ने वैदिक पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पतनाले को लेकर पड़ोसियों ने युवक को बुरी तरह पीटा

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भेरियां की रीतू को मिला सर्वोत्तम माता का प्रथम पुरस्कार

कलम की महिमा