हिसार

खेदड़ पावर प्लांट में हादसा, 6 मजदूर गंभीर रुप से घायल

हिसार,
खेदड़ पावर प्लांट में बॉयलर का क्लिंकर गिरने 6 मजदूर घायल हो गए। सभी को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 3 बजे खेदड़ पावर प्लांट में बॉयलर का क्लिंकर गिर गया। क्लिंकर में काफी मात्रा में गर्म राख और कोयले के छोटे कण थे। इसकी चपेट में आने से बिक्रम खेदड, अमित खेदड़ , सतबीर खेदड़, जगदीप खेदड़, मनोज पाबडा व छोटेलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को तुरंत हिसार के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि चार मजदूरों की हालत स्थिर है।

हादसे में मजदूरों के घायल होने से खेदड़ प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में रोष देखने को मिला। मजदूरों ने प्लांट प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मजदूरों की सेफ्टी पर ध्यान देने की मांग की। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि समय पर क्लिंकर की सफाई न होने के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया ​कि अधिकारी मजदूरों की सेफ्टी को लेकर गंभीर नहीं है।

सोमवार की रात करीब 12 बजे एक यूनिट में तकनीकी फाल्ट आने से यूनिट को बंद किया गया था। यूनिट को बंद करने के बाद इंधन गर्म होने की स्थिति मेंं अगले 48 घंटे तक यूनिट के अंदर नहीं जाना होता। मगर दोपहर ही एक अधिकारी के कहने पर मजदूरों को बॉटम एस की सफाई के लिए यूनिट एक के अंदर भेज दिया गया।

इस दौरान काम चल ही रहा था कि उनके उपर गरम राख आ गिरी। इसके चलते मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हैरत की बात ये है कि हादसे के बाद मजदूरों को प्राथमिक उपचार सहायता भी नहीं दी जा सकी। क्योंकि प्लांट में इसके लिए सामान ही उपलब्ध नहीं था। अब देखना ये है कि जांच करने पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए डोर—टू डोर पहुंची महिला पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

बस स्टैंड पर खुले में पेशाब करने वालों पर होगा जुर्माना

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर की जलेबी के रंग में डूब गया चीन का Yiwu शहर

Jeewan Aadhar Editor Desk