राजस्थान

काले जादू का डर दिखाकर मां-बेटी से 7 साल तक रेप करता रहा तांत्रिक

जयपुर,
काले जादू की ताकत का डर दिखाकर एक तांत्रिक मां-बेटी से सात साल तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं उसने मां-बेटी से करीब दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी और कैश भी हड़प लिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी इंजीनियरिंग छात्रा है। छात्रा का करीब छह साल पहले फेसबुक पर दिल्ली के दीपक और मिंटू से संपर्क हुआ था। दोनों आरोपियों ने छात्रा को मॉडलिंग का झांसा दिया। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। यहां आने के बाद पीड़िता को उन दोनों ने अपनी जाल में फंसा लिया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे। छात्रा ने आरोपियों से पीछा छुड़ाने के लिए और उनसे तंग आकर आपबीती अपनी सहेली को बताई। सहेली ने पीड़िता को अपने पति से मिलाया।

पीड़िता की सहेली के पति प्रकाश बालानी ने खुद को तांत्रिक बताया। उसने पीड़िता को उसकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित छात्रा उसकी बातों में आ गई। उसने सात लाख रुपये देकर आरोपियों से पीछा छुड़ाया। इसके बाद तांत्रिक भी मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। उन दोनों के साथ करीब सात साल तक रेप करता रहा।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर में रहने वाले एक परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी प्रकाश बालानी प्रतापनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसने पांच दिन की हिरासत में भेजा है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान : घर में सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

हाई कोर्ट का आदेश, 7 दिन में नहीं हटे गड्ढे-आवारा पशु तो अफसरों को होगी जेल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजस्थान चुनाव : मोदी का नाम बुलंदी पर रहेगा या अशोक गहलोत का परचम फहराएगा

Jeewan Aadhar Editor Desk