हिसार

पूर्व वित्तमंत्री ने सीएम कार्यालय से आंकड़े लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की खोल दी पोल

हिसार,
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो.संपत सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि मुख्यमंत्री हिसार में रोड शो करने से पहले इस बात का जवाब दे कि उन्होंने हिसार के विकास के लिए घोषित 356 घोषणाओं का क्या हुआ? उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने हिसार में सबसे पहले 29 दिसंबर 2014 को आये थे। तब से लेकर 21 नवम्बर 2017 तक उन्होंने 356 घोषणाएं की थी। इन सभी घोषणाओं का अनुमानित बजट 1714 करोड रुपए था। लेकिन चौकान्ने वाली बात यह है कि हिसार के विकास कार्यों में अब तक महज 130 करोड़ रुपए ही लगे है। ये सीएम द्वारा घोषित घोषणाओं का महज 7.5 प्रतिशत बजट है। यह आंकड़ा सरकार के कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है।

202 घोषणाओं पर नहीं लगा एक भी पैसा
प्रो. सम्पत सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में से 202 घोषणाओं पर मार्च 2018 तक एक पैसा भी लगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आरटीआई के तहत मिली जानकारी में साफ बताया गया है कि सीएम द्वारा घोषित 202 घोषणाओं का अनुमानित बजट 1082 करोड़ 24 लाख रुपए था। लेकिन मार्च 2018 तक इन पर काम आरंभ नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री ने बताया कि अब तक महज 70 घोषणाओं पर केवल 54 करोड़ 40 लाख रुपए ही खर्च किए गए है। इनमें से 17 घोषणाएं तो बिना एक पैसा खर्च किए ही पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि 101 घोषणाओं पर काम आरंभ हुआ है लेकिन अनुमानित बजट 465 करोड़ में से महज 76 करोड़ रुपए ही अब तक खर्च हो पाए है। इसी तरह 22 घोषणाएं को अव्यवहारिक घोषित कर दिया गया है। इनका अनुमानित बजट 40 करोड़ 97 लाख रुपए था।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

आंखों में झोंकी धूल
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। हिसार जिले में 7 नए महिला कॉलेज व कई स्कूल अपग्रेड करने की घोषणा सीएम ने की थी। इनमें से 4 महिला कॉलेज खोले गए है व कई स्कूलों को भी अपग्रेड किया गया है। लेकिन कमाल की बात तो यह है कि इनमें ना तो स्टाफ है और ना ही इनके पास अपना भवन है। ऐसे में ये केवल और केवल जनता को धोखा देने का प्रयासभर है। उन्होंने कहा कि आदमपुर, बालसमंद व चौधरीवास में महिला कॉलेज की घोषणाएं केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई।
कर ली इतिश्री
प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि हिसार जिले में 15 रेलवे उपरगामी व भू​मिगत पुलों की घोषणा सीएम ने की थी। इनमें से 5 को अव्यवहारिक घोषित कर दिया गया। शेष 10 पुलों के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर सरकार ने अपनी घोषणाओं से इतिश्री कर ली। इसी प्रकार करीब 114 घोषित सड़कों पर अनुमानित खर्च 498 करोड़ रुपए में से महज 40 करोड़ रुपए ही खर्च हुए है। 57 सड़कों पर अब तक काम भी आरंभ नहीं हुआ है।
सिंचाई और हेल्थ घोषणाएं भी अधूरी
पूर्व मंत्री ने बताया कि सीएम ने सिंचाई विभाग के लिए 36 घोषणाएं की थी। इसके लिए अनुमानित बजट 187 करोड़ रुपए था लेकिन अब तक मात्र 2 करोड़ 80 लाख रुपए ही खर्च किए गए है। 29 नहरों व माइनरों पर तो अब तक काम तक आरंभ नहीं हुआ है। शहरी विकास विभाग की 17 घोषणाओं पर अनुमानित खर्च 150 करोड़ में से केवल 12 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए है। इसी तरह 16 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 50 बिस्तरों के हस्पतालों की घोषणाएं सीएम ने की थी। इन पर करीब 49 करोड़ रुपए खच किए जाने थे लेकिन अब तक महज 98 लाख रुपए ही खर्च किए गए है। इसी प्रकार पशु डिस्पेंसरी व पशु अस्पतालों की घोषणा करते हुए इनके लिए 17 करोड़ 65 लाख रूपए का बजट रखा था लेकिन अब तक महज 59 लाख रुपए ही खर्च किए गए है।
शिक्षा, राजस्व व हवाई अड्डे में भी खोली पोल
सम्पत सिंह ने बताया कि सीएम ने शिक्षा विभाग के लिए 24 घोषणाओें के लिए अनुमानित खर्च 115 करोड़ रखा था लेकिन इसमें से केवल 10 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए है। यातायात विभाग की 4 घोषणाओं के लिए 20.62 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था लेकिन शर्म की बात तो यह है कि इस पर अभी तक एक पैसा भी नहीं खर्च किया गया। इसी प्रकार राजस्व विभाग की 2 घोषणाओं के लिए 10.59 करोड़ का बजट रखा गया परंतु इस पर भी फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की गई। हांसी पुलिस जिला व कई थाने तथा चौकियों की घोषणाएं बिना कोई खर्च के ही पूरी की गई। हवाई अड्डे के लिए पिछले 3 सालों में 157 करोड़ 42 लाख रुपए का बजट रखा गया परंतु अब तक केवल 1.81 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए है।
कागजों में चाट रही है धूल
पूर्व वित्तमंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि सीएम ने 29 दिसंबर 2014 को की गई गौ अभिरण्य ढण्डूर, 54 एकड़ में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 24 एकड़ भूमि पर डेयरी शिफ्टिंग, सिटी पुलिस थाने की 25 एकड़ भूमि पर बहुमंजलिय पार्किंग बनाने व बस अड्डे को पीछे से साउथ बाईपास से जोड़ने की घोषणाएं कागजों में ही धूल चाट रही है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

चूलि बागड़ियान में महिला का कोरोना संक्रमण से निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

जमीन कब्जे को लेकर आदमपुर पुलिस पर गंभीर आरोप, आईजी कार्यालय की दखल पर दर्ज हुआ मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk

एनएसएस कैंप व्यक्तित्व के विकास में काफी अहम : संतोष कुमारी