देश

भाजपा के आगे से थाली सरकाने की कोशिश, कांग्रेस ने जनता दल (एस) को बाहर से समर्थन देने का किया ऐलान

बेंगलुरु,
कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू के बल पर भाजपा सबसे आगे चल रही है लेकिन वह स्पष्ट बहुमत से थोड़ा पिछड़ती दिख रही है। चुनाव आयोग से आए परिणामों और रुझानों में भाजपा को 106 सीटें मिलती दिख रही हैं जो बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कम हैं।
कांग्रेस को 74 तथा जनता दल (एस) को 39 सीटें मिल रही हैं। अगर यही स्थिति अंत तक कायम रहती है तो भाजपा को सरकार बनाने में मुश्किल हो सकती है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर चुनाव हुआ है। दोपहर तक भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करने की स्थिति में दिखायी दे रही थी लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने अपनी स्थिति सुधार ली और भाजपा जादुई आंकड़े से पिछड़ती दिख रही है।
इसी बीच कांग्रेस ने जनता दल (एस) को बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद निर्दलीय विधायकों के सम्पर्क में है। इसी बीच कांग्रेस ने शाम को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कमलनाथ ने कहा- भाजपा के 20 से ज्यादा नेता दुष्कर्म के आरोपी, इसका नाम बलात्कार जनता पार्टी हो

सोनिया गांधी ने पूछा- क्या राजीव जिंदा हैं?

सपना चौधरी हुई Bigg Boss से बाहर

Jeewan Aadhar Editor Desk