देश

रिकॉर्ड महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 70 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल पर 86 पैसे बढ़े

नई दिल्ली,
एक तरफ कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिनों में पेट्रोल 70 पैसे महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल पर भी 86 पैसे बढ़ाए जा चुके हैंं। तेल कंपनियां रोजाना 20-22 पैसे की बढ़ोतरी कर रही हैं। आज भी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.32 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल की कीमतें 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुकी हैं।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

आज कितने बढ़ाए गए दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 22 पैसे बढ़कर 75.32 प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं, डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी की गई है और इसकी कीमत 66.79 प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल पर 22 पैसे बढ़ाए गए। यहां पेट्रोल 83.16 पैसे पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा किया गया है। इसकी कीमत 71.11 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई हैं।
कोलकाता और चेन्नई में भी रिकॉर्ड स्तर के करीब
दिल्ली-मुंबई के अलावा कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। कोलकाता में आज पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 78.00 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 22 पैसे महंगा होकर 69.322 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उधर, चेन्नई में आज पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 78.159 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 24 पैसा महंगा होकर 70.483 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
80 डॉलर के करीब पहुंचा क्रूड
पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें भी चार साल के रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ब्रेंट क्रूड जहां 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वहीं, नायमैक्स पर क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे पहले कच्चा तेल 2014 में इतना महंगा हुआ था।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नवजात केस: मैक्स अस्पताल पर गिरी गाज, सरकार ने लाइसेंस किया कैंसल

CBSE चेयरपर्सन का पेरेंट्स के नाम पत्र—जानें क्या कहा पेरेंट्स से

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुजरात भाजपा का कलह हुआ सार्वजनिक, हार्दिक ने नितिन पटेल को दिया न्योता

Jeewan Aadhar Editor Desk