देश

पराई स्त्री वश में करने के लिए उल्लू मारा

नई दिल्ली,
अंधविश्वास जब हावी हो जाए तो इंसान के लिए इंसान बना रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुआ। यहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने पराई युवती को पाने की चाह में दिवाली की रात उल्लू की बलि दी। उसे लगा कि इससे युवती वश में हो जाएगी लेकिन अगले ही दिन उसके पिता गुजर गए। लेकिन शख्स नहीं माना और रोज रात को उल्लू से जुड़ी तंत्र क्रिया करता रहा। आधी रात को शक में डालने वाली इस चहल-पहल से पड़ोसी भी डरे तो उनमें से किसी ने शिकायत कर दी। जानकारी ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड से होते हुए स्थानीय पुलिस तक पहुंची।

बीते रविवार की रात पुलिस ने घर में रेड डाली और कूलर के अंदर से मरे हुए उल्लू को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी के सी ब्लॉक निवासी कन्हैया (40) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं। उसके जीजा कन्नू ने उसे दिवाली की रात उल्लू के जरिए तंत्र क्रिया से स्त्री को वश में करने और धन वैभव मिलने की बात कही थी। कन्नू ही उस उल्लू को लाया था।

उसने कन्हैया को बताया था कि जिसे वश में करना हो, उस महिला के बाल से उल्लू के पंख को मिलाकर रोज पूजा की जाए तो यह मुमकिन है। पिता के मरने के बाद भी कन्हैया दिवाली की रात से हर आधी रात को ऐसा कर रहा था। पुलिस को कन्नू की तलाश है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कांग्रेसी नेता आशा कुमारी को करारा जवाब, महिला पुलिस कांस्टेबल ने मारा थप्पड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने की कवायद आरंभ, मायावती ने किया कांग्रेस के समर्थन का ऐलान

Jeewan Aadhar Editor Desk

BJP विधायक को युवकों ने घर में घुसकर पीटा, महिला ने जड़ा थप्पड़, पूरा मामला CCTV में कैद