देश

आंधी—तूफान ने किया मौत का तांड़व, 37 से अधिक की मौत 50 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली,
रविवार शाम को आई आंधी—तूफान ने उत्तर भारत में जमकर तबाही मचाई। उत्तर भारत में
अब तक 22 लोगों के मौत की खबर है जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।
दिल्ली और एनसीआर में आंधी की वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा घायलों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। ग्रेटर नोएडा में एक महिला की मौत हुई है। ग़ाज़ियाबाद के लालकुंआ में 2 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। दिल्ली के जैतपुर में एक शख्स की तथा दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला की मौत हो गई।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

यूपी में आंधी तुफान से 11 लोगों की मौत हुई है और 28 जख्मी हो गए। यूपी के संभल में ट्रैक्टर पर पेड़ गिर जाने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। गाजियाबाद के लाल कुआं के पास भी इको कार पर एक पेड़ गिर जाने से एक शख्स की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार से पांच लोग घायल भी हुए हैं। यूपी के रामपुर में आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए सोमवार को स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया गया है। बिजली गिरने की वजह से बुलंदशहर के गांव में झोपड़ियों में आग भी लग गई। आंध्र प्रदेश में सात लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में आठ लोगों की मौत हुई है इनमें चार बच्चे शामिल है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक तूफान में 189 पेड़ गिरे हैं। तेज रफ्तार के चलते 40 बिजली के खंभे गिरे हैं। टीन शेड और छत का हिस्सा और ऐसी दूसरी 31 चीजें गिरी हैं। शाम साढ़े सात बजे तक 260 पीसीआर कॉल मिली है।
मौसम बदलने से पारा ने भी गोता लगा लिया। शाम चार बजे जो तापमान 39 डिग्री तक था, वो महज आधे घंटे में गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानि आधे घंटे में 14 डिग्री तापमान लुढ़क गया। खराब मौसम के चलते IGI एयरपोर्ट से 70 फ्लाइट डायवर्ट की गई।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

इकबाल अंसारी बोले, ‘हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल का पता भी नहीं चलेगा कि वह गया कहां’

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पुलिस मेंं दी

एक बॉयफ्रेंड के साथ भागीं दो लड़कियां, पहली के साथ मिलकर दूसरी को दिया धोखा