फतेहाबाद

शहर में चलेगा शाम को सफाई अभियान, हड़ताली कर्मचारी बोले—करेंगे खुलकर विरोध

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल आज दसवें दिन भी जारी रही। इन 10 दिनों के अंदर शहर की सफाई व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। इससे निपटने के लिए आज नगर परिषद दर्शन नागपाल की ओर से शहर के पार्षदों की मीटिंग ली गई। इसमें उन्होंने आज शाम को शहर में सफाई अभियान चलाने की बात पर हामी भरी और सफाई कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जब शहर के पार्षद और बीजेपी कार्यकर्ता सफाई करने के लिए शहर की सड़कों पर निकले तो सफाई कर्मचारी उसका विरोध ना करें।

सफाई कर्मचारियों की ओर से सफाई अभियान का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। सफाई कर्मियों के जिला प्रधान औमप्रकाश लौट ने कहा कि वह अन्य कर्मचारियों के सफाई नही करने देगें। उन्होंने कहा कि जो भी कोई सफाई करेगा उसका उनकी ओर से विरोध किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने भी अपना रोष जाहिर करते हुए शहर भर में प्रदर्शन किया और शहर के लाल बत्ती चैक पर नगर निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। इससे पहले उनके द्वारा शहर में मंत्री कविता जैन के पुतले की शव यात्रा निकाली गई।

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी। वहीं शहर में चर्चाएं है कि 2 अक्टूबर को हाथ में झाडू लेकर फोटो खिंचवाने वाले भाजपा नेता और कार्यकर्ता अब गंदगी के ढेरों से को साफ करने के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पराली : 30 नवम्बर तक ठीकरी पहरे को जारी रखने के दिये निर्देश

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण

राजकीय प्राइमरी विद्यालय में मलबे की नीचे दबने मजदूर की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk