फतेहाबाद

हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश की तो सभी सेवाएं ठप्प करने की चेतावनी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों को हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश की तो बिजली, पानी, रोडवेज, स्वास्थ्य व अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प करके सभी विभागों के कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल में शामिल हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार व प्रशासन की होगी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली आज नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल के 11वें दिन नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, अरविन्द शर्मा, नगरपरिषद के पूर्व प्रधान विरेन्द्र नारंग ने हड़ताल को समर्थन देते हुए धरने में भाग लिया। पूर्व सीपीएस ने कहा कि यह कर्मचारियों की मांग नहीं हक है। सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों को उनका हक देकर हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए। 11वें दिन हड़ताल व धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रधान श्री लोट ने कहा कि नगरपरिषद के सफाई व फायर बिग्रेड कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर है परंतु 18 मई को नगरपरिषद प्रधान दर्शन नागपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने एसडीएम निवास के सामने व ऑटो मार्किट में कूड़े के ढेर प्रशासन की मदद से उठाने की कोशिश की जिसका कर्मचारियों ने जोरदार विरोध किया और प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
शनिवार को धरने पर पहुंचे रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा ने कहा कि हड़ताल की कमजोर करने के दोबारा ऐसे प्रयास किए गए तो वे चक्का जाम कर देंगे वहीं अध्यापक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजपाल मित्ताथल ने भी जोर-जबरदस्ती करने पर अध्यापकों के हड़ताल में शामिल होने की बात कही। धरने को बिजली बोर्ड वर्करज यूनियन के प्रधान प्रदीप यादव, रामनिवास व उनकी पूरी टीम ने भी समर्थन दिया। धरने को फायर बिग्रेड कर्मचारियों के जिला प्रधान सतबीर सहारण, सतपाल, लखन रत्ति, नरेश राणा, संजय, धीरज, ब्रह्मपाल, जगदीश आदिवाल, गुरदयाल भट्टी, महेन्द्र सिंह फायरमैन, रमेश कुमार फायरमैन, रमेश कुमार शर्मा सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कुलां, जाखल के दर्जनों गांवों के खेतों में फैली भयंकर आग, काबू पाने करनी पड़ रही है मशक्कत

दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं : एसडीएम

Jeewan Aadhar Editor Desk

SP बोले—पैसे डबल करने वाली कंपनियों के खिलाफ दर्ज करवायें शिकायत, मिलेगा पूरा न्याय

Jeewan Aadhar Editor Desk