देश

गणेशी लाल ओडिशा और के. राजशेखरन मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त

नई दिल्ली,
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को दो राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की, जिनमें प्रोफेसर गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। के. राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया, वह लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है।


के. राजशेखरन फिलहाल बीजेपी के केरल राज्य के अध्यक्ष हैं। वे 2015 में बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष बने थे। राजशेखरन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। ऐसा माना जाता है उनकी राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अहम भूमिका है। प्रो. गणेशी लाल बीजेपी के हरियाणा राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे वर्तमान समय में भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

उल्लेखनीय है कि 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद गणेशीलाल का नाम राज्यपाल के लिए भी चर्चा में आया था, लेकिन सरकार और संगठन में उनके नाम पर एक राय नहीं बन पाई थी, जिस कारण गणेशीलाल राज्यपाल बनते-बनते रह गए थे। इतना ही नहीं हरियाणा में बंसीलाल सरकार को गिराने के समय भी गणेशीलाल और सीएम मनोहर लाल में काफी अनबन हुई थी, इसे भी इसका एक कारण माना गया था।


उल्लेखनीय यह भी है कि प्रो. गणेशीलाल हरियाणा से दूसरी हस्ती है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने किसी अन्य राज्य का राज्यपाल बनाया हो। इससे पहले हरियाणा के ही निवासी आचार्य देवव्रत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 साल बाद फिर दुनिया में भारत की बेटी का डंका, मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

पराक्रम से होगी दिल्ली की सुरक्षा

मोदी ने गोभक्तों को दी गांधी सीख