राशिफल

10 नवम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आर्थिक समस्या सामने आ सकती है। बिजनेस आज कुछ धीमा रहेगा। नौकरीपेशा के लिए भी रुटिन का ही दिन रहने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काफी दिनों से अटका हुआ काम पूरा हो जायेगा। बिजनेस में शानदार दिन रहेगा। पुराने ग्राहक से आपको अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विचार पूर्ण होंगे। मेहनत का फल अपेक्षा से अधिक मिलेगा।

मिथुन
आज अपनी वाणी का प्रयोग सोच—समझकर करना चाहिए। बिजनेस में दिन ठीक—ठाक रहेगा। आफिस में किसी से नराजगी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना का कारण बन सकता है। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा।

कर्क
आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बच कर रहे। बिजनेस में कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आफिस में सहकर्मियों से ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। आज अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है।

सिंह
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। आफिस ​की दिनचार्या में कोई बदलाव नहीं होगा। आज अपनी सोच में सकारात्मकता रखनी होगी। करियर में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। मौसम के चलते स्वास्थ का ध्यान रखना होगा।

कन्या
प्रेम जीवन के लिए यह दिन अनुकूल है। बिजनेस और आफिस में मेहनत प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। आज किसी से विवाद न करें। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। गुस्से में बोले गए शब्दों के कारण आप कड़ी आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

तुला
आर्थिक रूप से लाभप्रद साबित होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक यात्रा के कारण आप भाग-दौड़ का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। आफिस में कोई काम अटक सकता है। कोई गुप्त बात उजागर होने से घरेलु जीवन में कलह संभव है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस के सारे काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। शाम के समय आप किसी समारोह में जा सकते हैं। वहां आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे।

धनु
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आ​फिस के मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। व्यक्तिगत समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है।

मकर
आज का दिन संभलकर रहना है। कोई मित्र आपका भरोसा तोड़ सकता है। क्रोध में कोई रिश्ता खत्म कर सकते हैं। बिजनेस में दिन ठीक—ठाक रहेगा। प्रोपर्टी के काम में लाभ होगा। आफिस में सह​कर्मियों का सहयोग कम ही मिलेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपना हुनर ​​दिखाने के सुनहरे मौके मिलेंगे।

मीन
आपके व्यवसाय में सहयोग और लाभ की संभावना है। विवादों से बचने की कोशिश करें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी बात का अनजाना डर ​​आज आपको परेशान कर सकता है।

Related posts

25 जुलाई 2021 : जानें रविवार का राशिफल

27 June 2023: मेष, तुला, कुंभ राशि वालों का चमक सकता भाग्य, सभी राशियों का जानें राशिफल

28 मई 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल