हिसार

महिला बंदियों के स्वास्थ्य लाभ, जागरूकता, शिक्षा व मनोरंजन के लिए चलाया विशेष अभियान

हिसार,
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा केंद्रीय कारागार-दो में महिला बंदियों के लिए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें महिला बंदियों के लिए विविध गतिविधियां संचालित की गई। 17 मई को जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रमोद गोयल द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का आज सीजेएम जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समापन हुआ।
दस दिवसीय विशेष अभियान के तहत महिला बंदियों को कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं व शिक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पैनल अधिवक्ता, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व एनजीओ जिंदल फाउंडेशन ने मिलकर महिलाओं के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया।

सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान महिला बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनुभवी महिला चिकित्सकों द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई व उन्हें दवाइयां प्रदान की गईं। महिला बंदियों को अभियान के तहत उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा उनके लिए निर्धारित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
आज अभियान के समापन पर जिंदल फाउंडेशन की टीम अभिनय रंगमंच ने महिला बंदियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें टीम सदस्य मनीष आदि ने महिला बंदियों का मनोरंजन करते हुए उन्हें योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारियां दी गईं। इस दौरान महिलाओं को मिल-जुलकर रहने तथा एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एनजीओ द्वारा महिलाओं के लिए लंच की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट संजीव पातड़ व जिंदल फाउंडेशन से संगीता सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा न्यायालय व जेल का स्टाफ भी मौजूद था।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार से तीन पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान की योजना जल्द चढ़ेगी सिरे: डा. गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

सबके लिए होता सन्तों का आशीर्वाद : भक्ति प्रिया

Jeewan Aadhar Editor Desk

अग्रोहा धाम का प्रतिनिधि सम्मेलन 9 को गुजरात के वडोदरा में : गर्ग