राजस्थान

काजला खाप का निर्णय : जो पार्टी जाट समुदाय के व्यक्ति को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करेगी—राजस्थान में उसी को देंगे वोट

लोयल (झुंझनु),
राजस्थान की दोनों मुख्य पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी पिछले 70 वर्षों से संख्या बल में सबसे अधिक जाट समुदाय के साथ भेदभाव व अन्याय करती आ रही है। यह आरोप रविवार को झुंझनु जिले के बड़े गांव में काजला खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में लगाया गया। बैठक की अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के राजमल काजल ने की।
खाप नेताओं ने कहा कि जाट समुदाय से मुख्यमंत्री बनने का कई बार मौका आया, लेकिन दोनों पार्टियों की हाईकमान ने भेदभाव करते हुए किसी भी जाट को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। खाप ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में निर्णय लिया कि राजस्थान विधानसभा के नजदीक भविष्य में होने वाले चुनावों में काजला गोत्र के मतदाता उस पार्टी को वोट करेंगे, जो पार्टी जाट समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करेगी। साथ में खाप ने काजला गोत्र के पांच लोगों को पार्टी टिकट देने की मांग भी की। बैठक का आयोजन लोयल गांव के सभी काजला बंधुओं ने किया।
बैठक में सामाजिक कुरूतियों व सरोकारों पर भी खुलकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि कन्या भू्रण हत्या व दहेज हत्या व बलात्कार का दोषी पाए जाने पर दोषी का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। सामारोह में सार्वजनिक स्थान पर डीजे का प्रयोग करने वाले पर 15 हजार रूपए जुर्माना लगाया जाएगा। मृत्यु भोज व नशा करने को सामाजिक बुराई बताते हुए इनसे दूर रहने को कहा गया। यह भी निर्णय लिया गया कि जन्म दिवस व शादी की सालगिरह पर गोत्र का हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएगा।
एक अन्य प्रस्ताव द्वारा केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह ऑनर कीलिंग को रोकने के लिए गोत्र, गांव व गोहांड में लड़का लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करने के लिए हिंदु मैरिज एक्ट 1955 में संशाोधन करे। प्रस्ताव में कहा गया कि समगोत्र में विवाह न ही तो शास्त्र संवत है और ना ही वैज्ञानिक दृष्टि से उचित है। किसानी के विकास को देश की आर्थिक सेहत के लिए आवश्यक बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे व किसानों को कर्ज मुक्त करे। बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय भी लिया गया और खाप का सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन तीन मार्च 2019 को रोहतक, हरियाणा में करने की मंजूरी दी गई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मवीर काजला, राष्ट्रीय महासचिव संदीप काजला, डॉ आरके काजला, राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली व यूपी के प्रदेशाध्यक्ष बीरबल, प्रदीप, मनोज कुमार, राजसिंह व डॉ श्यामवीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगदीश सलेमपुर व राष्ट्रीय सचिव राममेहर काजल और परमेंद्र काजला ने भी अपने विचार रखे व सभी ने सामाजिक कुरूतियों को दूर करने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजला ने बैठक के आयोजन व सुंदर व्यवस्था के लिए गांव लोयल के सभी बंधुओं का धन्यवाद किया। बैठक में लोयल के सरपंच कुंभाराम, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, जयनारायण काजला, सूबेदार रोहताश काजला, सूबेदार शीशराम काजला, पोस्ट मास्टर पृथ्वी सिंह, पंच जगदीश काजला, मनीराम काजला, महेंद्र जेरठी, रतन काजला, प्राचार्य कैन्हया लाल, रामस्वरूप काजला, सुवालाल काजला सहित सैंकड़ो काजला बंधु उपस्थित थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजस्थान के किसानों ने लगा दिया हरियाणा बॉर्डर पर जाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना वायरस: राजस्थान में 31 मार्च तक लॉक डाउन

राजस्थान में ‘लव जिहाद’ पर हत्या कर शव को जलाने के विडियो पर बवाल, राजसमंद में इंटरनेट बंद