हिसार

विकास नगर में ग्रीन बेल्ट को लेकर विवाद, एक पक्ष बोला अवैध कब्जा हो रहा है—दूसरा बोला रजिस्ट्री है उनके पास

हिसार,
विकास नगर में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करके दुकानें काट आपस में बांट लेने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं कब्जाधारियों ने साथ लगते एक प्लाट पर भी कब्जा करने की कोशिश की। इसके चलते रविवार सुबह 7 बजे तनाव पैदा हो गया। कब्जा करने की कोशिश करने वालों और प्लाट मालिक के समर्थकों में जमकर कहासुनी होने के बाद तनाव का माहौल बन गया। बाद में पुलिस को मौके पर बुला लिया गया।

क्या कहना है प्लाट मालिक है
प्लाट मालिक विनोद कुमार ने बताया कि उसके प्लाट के समाने ग्रीन बेल्ट है। इस ग्रीन बेल्ट पर अलीशेर और दलजीत पंघाल ने कब्जा करने की कोशिश करते हुए सुबह लोहे की जाली और तार लगाने की ​कोशिश की। इतना ही नहीं इन लोगों ने उसके प्लाट पर भी कब्जा करना चाहा। इसका विरोध करने पर ये लोग गाली—ग्लौच पर उतर आए। विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने के बाद इन लोगों ने दुकाने काटकर आपस में बांट ली और कुछ दुकाने आगे बेच भी दी। इन लोगों ने अधिकारियों से मिलीभगत करके ग्रीन बेल्ट की रजिस्ट्री भी करवा ली।

क्या बोला दूसरा पक्ष
वहीं अलीशेर और दलजीत पंघाल ने कब्जे की बात को सिरे से नकार दिया। इनका कहना है कि जिस जमीन को विनोद ग्रीन बेल्ट की जमीन बता रहा है, वह उनकी जमीन है। इसके पूरे कागजात उनके पास है। रजिस्ट्री तक उनके नाम है। रही बात विनोद के प्लाट की..उन्होंने उनके प्लाट पर कोई कब्जा नहीं किया है। विनोद को केवल गलतफहमी हुई है। जमीन की पैमाइश करवाकर मामले को साफ कर दिया जायेगा। जितनी जमीन हमारी होगी हम उसे ले लेंगे और जो जमीन विनोद की होगी—उसे वो रखेगा।

रजिस्ट्री पर सवाल
विनोद पक्ष के लोगों ने रजिस्ट्री पर भी सवाल पैदा किए है। इन लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के पास कोई रजिस्ट्री नहीं है। वह महज एक एफीडेविट नुमा कागज के सहारे कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विनोद पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलभगत करके करोड़ो रुपयों की ग्रीन बेल्ट की जगह पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वे इस मामले की सीएम के दरबार में ले जाकर पूरी जांच करवाने की मांग करेंगे।

पुलिस चौकी के पास है विवाद
विकास नगर में जहां ये विवाद है वह जगह पुलिस चौकी के साथ लगती है। पुलिस चौकी की एक दिवार इस जमीन के साथ लग रही है। विवाद होने के बाद भी पुलिस चुप रही। बाद में जब विनोद पक्ष के लोग चौकी में पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने पहले आपस में बैठकर मामला सुलझाने की सलाह दे दी, बाद में पैमाइश करवाने की बात कह दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मुख्यमंत्री की रैली के प्रति क्षेत्रवासियों में भारी जोश : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

शादी समारोह में मेहमानों की संख्या की जांच करेंगे अधिकारी, 50 से ज्यादा मेहमान हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

ग्रामीणों व बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से जाना वैज्ञानिकों को