हिसार

विधायक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जिला मौलिक मुख्याध्यापक एसोसिएशन ने रखी मांग

हिसार,
जिला मौलिक मुख्याध्यापक एसोसिएशन ने हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित दर्जा देने तथा आगामी ट्रांसफर ड्राइव में सभी स्वीकृत पदों को शामिल करते हुए स्थानांतरण के लिए खोलने की मांग रखी है। विधायक डा. कमल गुप्ता ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया है कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।

विधायक डा. कमल गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि उन्हें द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित दर्जा दिया जाए। पंजाब फाइनेंशियल रूल के तहत सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) द्वितीय श्रेणी में है। एसोसिएशन ने याद दिलाया है कि उन्हें द्वितीय श्रेणी का दर्जा देने के लिए फाइल चली हुई है, लेकिन इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। एसोसिएशन की दूसरी मांग के अनुसार आगामी ट्रांसफर ड्राइव में एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर के सभी विद्यालयों में स्वीकृत पद उपलब्ध करवाए जाएं।

सरकार की तबादला नीति की पूरे देश में प्रशंसा हुई है लेकिन स्वीकृत पदों को केप्ट वेकेंट रखने के कारण एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर का तबादला उनके घरों से 100 से 200 किलोमीटर दूर तक कर दिया गया जबकि तबादला नीति बनाने का सरकार का उद्देश्य तबादला नीति को सुगम बनाना था न कि केप्ट वेकेंट के नाम पर अध्यापकों को दूर भेजना था। ऐसे में आगामी ट्रांसफर ड्राइव में सभी स्वीकृत पदों को शामिल करते हुए स्थानांतरण के लिए खोला जाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मांजू, देवीलाल, गजेन्द्र सिंह, बलजीत भाकर, रमेश कुमार, राजेन्द्र भुक्कल, सुभाष सींवर व सुभाष मुंदारा, प्रताप सिंह, रामकुमार, राजेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, राजेश कुमार, राजेन्द्र चहल, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

लुवास में 14 क्लर्कों को पदोन्नति का तोहफा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : जाट धर्मशाला सभा ने नगराधीश को दी गलत सूचना

Jeewan Aadhar Editor Desk

वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब ने निगम आयुक्त को सौंपे एक हजार मास्क