फतेहाबाद

पति के थे अन्य औरत से अवैध संबंध..पत्नी की मिली घर में लाश

टोहाना (नवल सिंह)
उपमंडल के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी लड़की को बेरहमी से पीट कर मरने के लिए मजबुर करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बयान दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम विवाहिता की मृत्यु हो गई। संदिग्धावस्था में हुई दो बच्चों की मां का शव सुसराल पक्ष के लोग टोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक महिला के भाई सतीश व पिता मनफूल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बार—बार लड़की पिटाई करने व तंग करने का आरोप लगाया। इस बारे कई बार दोनों पक्षों की बैठके भी हुई। हर बार वे माफी मांग कर आगे से तंग न करने का आश्वासन दे देते थे।

मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका के पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर लगातार तनातनी रहती थी। थाना प्रभारी सुमेर ढाका ने बताया कि लड़की के मायके पक्ष की शिकायत पर सुसरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर तफतीश आरंभ कर दी है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद में कलियुग : बाप सगी बेटी की लूटता रहा अस्मत, बेटी 4 माह से गर्भवती

Jeewan Aadhar Editor Desk

अवैध फाइनेंस का काम करने वालों ने कर दिया युवक को मरने को मजबूर

Jeewan Aadhar Editor Desk

फ्लॉप रैली का नजला गिरेगा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर

Jeewan Aadhar Editor Desk