गुरुग्राम हरियाणा

दिल—जान से चाहता था ‘वो’ सीमा को..आखिर ऐसा क्या हुआ कि ‘उसने’ कर दिया सीमा का कत्ल

गुरुग्राम,
सनसिटी क्षेत्र में एक महिला की उसी के पति ने हत्या कर शव को घर के अंदर छिपा दिया। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया लेकिन सुबह खुद थाने में पुलिस के पास चला गया और पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सनसिटी सोसाइटी में बने बीपीएल फ्लैट में रहने वाले राजस्थान के महेश ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी महेश और सीमा की 3 साल पहले लव मैरिज करके गुरुग्राम में रहना आरंभ किया था।

महेश ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी के उपर शक करता था इसी के चलते दोनों के बीच झगड़ा होता था। बुधवार देर शाम दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद आवेश में आकर उसने सीमा का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सीमा के मरने पर वह घबरा गया। उसने उसे फंदे पर लटका दिया ताकि सभी को ये लगे कि सीमा ने आत्महत्या की है।

महेश ने बताया हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही छोड़ भाग निकला। पूरी रात गुरुग्राम में घुमता रहा और आखिर कार अपने इस गुनहा को कबूल करने के लिए सुबह करीब 9 बजे गुरुवार सेक्टर-53 थाना पहुंचा और वहां जाकर इस पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस आऱोपी पति महेश को भी गिरफ्तार लिया है।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने दिए जिलाधीशों को बरसात के चलते स्कूल बंद करने के आदेश

इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

शेरी मान संग थिरका पानीपत शहर

Jeewan Aadhar Editor Desk