हिसार

आदमपुर में मांगों को लेकर सकसं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

आदमपुर (अग्रवाल)
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आदमपुर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार ललित जाखड़ के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता खंड प्रधान रामसूरत ने की जबकि संचालन आल हरियाणा पावर कारपोरेशन के प्रधान प्रेम पूनिया ने किया।

प्रधान ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के बाद सरकार से सकारात्मक वार्ता में यह फैसला हुआ था कि सभी हड़ताली कर्मचारियों को जो कर्मी 8 मई 2018 को सेवारत थे उन्हें हड़ताल का पीरियड ड्यूटी पीरियड माना जाएगा व किसी भी कच्चे या पक्के कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जाएंगी, लेकिन बावजूद इसके बरवाला में कार्यरत 9 कच्चे कर्मचारियों को आज तक सेवा में नहीं लिया गया। जिसकी सर्वकर्मचारी संघ खंड आदमपुर कड़े शब्दों में निंदा करता है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सह सचिव नरेश गौतम ने बताया कि इन कर्मचारियों को जल्द सेवा में नहीं लिया गया तो सर्व कर्मचारी संघ बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 28 जून को जेल भरो आंदोलन में जिला मुख्यालय पर हजारों कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देंगे। कर्मचारियों को सुतारदीन मिर्जा, लोक नारायण, सुभाष, मोहनलाल, दीपक, रामचंद्र, सुभाष भाटिया आदि नेताओं ने संबोधित किया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

लॉकडाऊन के चलते पर्यावरण में हो रहा अभूतपूर्व सुधार : सहजानंद नाथ

लिवर ट्रांस्प्लांट जैसे रोगों की ओ.पी.डी हिसार में शीघ्र शुरू होगी : डॉ. गोयल

Jeewan Aadhar Editor Desk

पेटवाड़ मामले में 36 दोषियों को कैद व जुर्माना, जुर्माना न भरने पर काटनी होगी अतिरिक्त कैद