फतेहाबाद

टोहानावासियों से 23 को सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री : बराला

टोहाना (नवल सिंह)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जून को सायं चार बजे यहां के शगुन पैलेस में जनसंवाद सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के साथ सीधी बातचीत के माध्यम संवाद करेंगे।

सुभाष बराला यहां के किसान विश्राम गृह में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद, नगर परिषद के पदाधिकारी तथा पार्षदों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्र में 4 साल व प्रदेश में साढ़े तीन साल पूरे कर लिए हैं। इसके उपलक्ष्य में सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे हैं।

इसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलना, विशेषज्ञों से मिलना, प्रबुद्ध नागरिकों की गोष्ठियों सहित भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक 50 कार्यकर्ताओं को जोडऩा शामिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े तीन साल पहले सरकार बनते ही सभी जिलों का दौरा किया। उसके बाद उन्होंने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके अनेक विकास कार्यों की घोषणा की थी। इनमें अधिकतर घोषणाएं पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री प्रदेश के बड़े -बड़े गांव में जा रहे हैं। इसी कड़ी में 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भी है। इस बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आगामी एक महीने तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी नीतियों से अधिक से अधिक लोगों को अवगत करवाएं। भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर की पार्टी है, इसमें प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी योग्यता अनुसार कार्य करना है। भाजपा के जिला महामंत्री रिंकू मान, जिला उपाध्यक्ष वेद जांगड़ा, टोहाना मंडल के अध्यक्ष सुभाष गर्ग ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर टोहाना नप के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रविंद्र मेहता, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन प्रेम गर्ग, बलकार सिंह अमानी, चंद्रलाल सोनी, अरुण गुप्ता, हरविंदर लाली, हरीश गर्ग, चेयरमैन भगवान दास, जगदीश, मार्केट कमेटी धारसूल के चेयरमैन सरदारी लाल, जयदीप बराला, कृष्ण नैन, जिले सिंह बराला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पंजाब के किसानों ने फलों की भरी गाड़ी को लूटा, फतेहाबाद पुलिस की चेतावनी के बाद भाग खड़े हुए किसान

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया

हरियाणा सरकार ने टोहाना के हजारों लोगों को दिया बड़ा तोहफा