राशिफल

राशिफल 25 जून 2018 : देखिए सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा है

मेष:
सुखमय दांपत्य जीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने का योग बना है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त होगा।

वृषभ:
आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन:
आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। वाद-विवाद या चर्चाओं में न उतरें, हित में रहेगा। स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की आशंका है। पेट संबंधित बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास से बचें।

कर्क:
शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। सीने में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति हो सकती है। किसी महिला के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। सार्वजनिक रूप से मानहानि ना हो, ध्यान रखें।

सिंह:
कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा दिलो दिमाग पर छाया रहेगा, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी।

कन्या:
परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है।

तुला:
अपनी कलात्मक क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। आपकी रचनात्मक योग्यता के कारण आप प्रशांसा प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक:
आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता है। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण परेशान हो सकते हैं। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। क्रोध और उग्रता पर नियंत्रण रखें।

धनु:
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह का योग है।

मकर:
व्यापार-धंधा के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:
स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। अचानक धन खर्च हो सकता है। कामकाज में आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का अनुभव करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

31 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

19 March 2025 Ka Rashifal : आज हर्षण व वज्र योग में 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 September 2025 Ka Rashifal : आज ग्रहण योग का प्रभावशाली संयोग, वृश्चिक सहित 4 राशियों को होगा लाभ, कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk