देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना कांग्रेस ने औरंगजेब से की

नई दिल्ली,
कांग्रेस ने पीएम मोदी को औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘दिल्ली के सुल्तान औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर तानाशाह मोदी जी ने देश को 43 साल पहले के आपातकाल का पाठ पढ़ाया। क्या कांग्रेस पर भड़ास निकालने से मोदी जी के जुल्म पे पर्दा डल सकता है?’

सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का वही हश्र होगा जो दूसरे तानाशाहों का हुआ है। सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली सल्तनत के औरंगजेब से भी क्रूर शासक मोदी ने देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। औरंगजेब ने तो पिता को बंधक बनाया था। आज के औरंगजेब मोदी ने तो पूरे लोकतंत्र को ही बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनसंघ और जनता पार्टी की विचारधारा राजा महाराजा, जमींदारों और मुट्ठी भर लोगों को फायदा पहुंचाने की थी और आज की मोदी सरकार की विचारधारा भी वही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी और पीएम मोदी पर सवालों की बौछार करते हुए कहा, ‘क्या आपातकाल की दुहाई देकर अच्छे दिन आ जाएंगे? विरोधियों की आलोचना करने से दलितों पर अत्याचार बंद हो जाएंगे? क्या कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार से महिलाओं के खिलाफ अपराध बंद हो जाएंगे?’
सुरजेवाला ने केंद्र पर सवाल दागा, ‘क्या 49 महीनों के औरंगजेब के शासन में सवाल पूछने पर देशद्रोही नहीं करार दिया जाता है? क्या दलितों की हत्या नहीं की जा रही है? क्या महिलाओं पर अत्याचार नहीं हो रहा है? क्या धर्म, जाति, खानपान और वेशभूषा के आधार पर लोगों को पीट पीटकर मार नहीं दिया जा रहा?’

सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदी जी अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इतिहास से प्रतिशोध ले रहे हैं। अब वह खुद इतिहास बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश में 49 महीने से अघोषित आपातकाल है। पीएम मोदी को आपातकाल की दुहाई देने के आधार पर वोट नहीं मिला था, बल्कि अच्छे दिन के वादे के आधार पर मिला था। इसलिए भटकाइये मत, अपने काम का हिसाब दीजिए.।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

2022 तक किसानों की आय दोगुना करना असंभव-मनमोहन सिंह

पेट्रोल-डीजल के बाद LPG भी महंगी, 48 रुपये महंगा हुआ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर

क्या एक मैसेज भेजने से खाली हो सकता है आपका बैंक अकांउट?