राशिफल

राशिफल 02 जुलाई 2018 : जानें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा गुजरेगा

मेष:
आज का दिन आप के लिए लाभदायी है। व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

वृषभ:
आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। प्रमोशन हो सकती है। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुन:
खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे। आकस्मिक प्रवास का आज अच्छा योग है। लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी। करोबार में उन्नति के लिए नई योजना लाएंगे।

कर्क:
किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं। आमोद-प्रमोद से मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दोगुना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

सिंह:
व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा। अच्छे वस्त्र और खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कन्या:
वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट संबंधित दस्तावेजों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परिवार में तकरार न हो ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक:
आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे।

धनु:
वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

मकर:
व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

कुंभ:
मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन:
शेयर-सट्टे में निवेश करते समय समझदारी से काम लें। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मनोरम स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 मार्च 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

14 मार्च 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 November 2025 Ka Rashifal : आज विष्कुम्भ योग में रहना होगा 5 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk