फतेहाबाद

गर्मी सहन नहीं हुई तो कांग्रेसियों ने बीच रस्ते में ही कर दिया प्रदर्शन पूरा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सत्ता के लिए संघर्ष करने की बात कहने वाले कांग्रेसी गर्मी और उमस भरे वातावरण को सहन नहीं कर पाए और ‘मटका’ प्रदर्शन के दौरान बीच रस्ते में ही प्रदर्शन को समाप्त कर वापिस लौट गए। कांग्रेसियों का ये औपचारिकतापूर्ण प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

फतेहाबाद में आज जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी प्रदर्शन कम और औपचारिकता ज्यादा करते नजर आए। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसियों को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर लाल बत्ती चौक तक प्रदर्शन करते हुए जाना था। प्रदर्शन के बाद लाल बत्ती चौक पर कांग्रेसियों को मटका फोड़कर अपना रोष जाहिर किया जाना था।

लेकिन कांग्रेसियों से गर्मी सहन नहीं हुई। इसके चलते बीच रास्ते में ही प्रदर्शन को संपन्न कर दिया गया। कांग्रेसी नेताओं ने शहर के बिघड़ रोड पर ही मटका तोड़ करके प्रदर्शन से इतिश्री कर ली। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश केहरवाला ने की। उन्होंने कहा कि आज जनता बिजली और पानी को लेकर बीजेपी सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है और यही कारण है कि कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

स्वार्थ सिद्धि के लिए देश और समाज को तोड़ने वाले दलों की हकीकत को समझना होगा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

मेडिकल संचालक ने गर्भवती महिला के पति के पैर पकड़ कर छुड़ाया पीछा

हेयर कट स्पेशलिस्ट राशीद सलमानी कुरूक्षेत्र में सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk