फतेहाबाद

भाई पर लगाया था रेप का आरोप…अब की आत्महत्या की कोशिश

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
कुछ समय पहले अपने ही भाई पर रेप का आरोप जडऩे वाली नाबालिग बालिका ने आत्महत्या का प्रयास किया है। बालिका शहर के एक सामाजिक अनाथालय में रह रही है। बालिका ने बीती रात अनाथालय के कमरे में आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते ही बच्ची को बचा लिया गया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अनाथालय प्रशासन ने इस बारे में जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय अनाथ बालिका ने कुछ समय पहले अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया था और बाद में वापस भी ले लिया था। इसके बाद उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई थी। इस पर उसे अनाथालय में भर्ती करवा दिया गया था, तब से वह यहां रह रही थी।
अनाथालय के सूत्रों से पता चला है कि यहां भी उसकी मानसिक हालत सही नहीं थी, जिस कारण यहां काम करने वाली एक महिला के छोटे बच्चे के साथ बीते दिन बच्ची का झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर उसने रात को अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटकने का प्रयास करने लगी।
समय रहते ही कमरा खोल कर उसे बचा लिया गया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रशासन को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ने बच्ची की ओर कोई गौर नहीं किया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बेरोजगारी और आर्थिक तंगी ने ले ली युवक की जान

अनिल विज के आदेश हुए हवाई, फाइलों में घुम रही है नेत्र जांच कैंप योजना

एक रात में 11 गोदामों के टूटे ताले, लाखों रुपए के समान पर चोरों ने किया हाथ साफ