हरियाणा हिसार

व्यापार मंडल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदेशभर में चलायेगा अभियान – बजरंग दास गर्ग

चण्डीगढ़,
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल की टीम का विस्तार करते हुए सुभाष मित्तल अंबाला कैंट को प्रदेश सचिव, पवन गर्ग हिसार को प्रदेश प्रचार सचिव, अमित वर्मा रोहतक को प्रदेश संगठन मंत्री, रामकुमार सैनी टोहाना को प्रदेश संगठन मंत्री, तरसेम अग्रवाल अंबाला सिटी को प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग पलवल, अशोक मेहता टोहाना, राधेश्याम मित्तल जींद को बनाया गया है।

उनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में चरण सिंह दलाल, नरेंद्र धनखड़ झज्जर, दिनेश शर्मा, सतीश सिंगल पलवल, कृष्ण गुप्ता पंचकूला, सुभाष गोयल टोहाना, गोपाल सर्राफ, रमेश मेहता, जनक राज जैन, चन्द्र यश जैन सिरसा, बलदेव ग्रोवर, हंसराज नारग हिसार, प्रवीण सिंगला महम, दिवेन्द्र जिन्दल पेहवा, सतीष गोयल करनाल, कमलप्रित सिंह यमुनानगर को लिया गया है।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल पलवल शहरी प्रधान विनोद जैन, लाडवा शहरी प्रधान विकास गर्ग को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में जनचेतना लाने, व्यापार व उद्योग को हरियाणा में बढ़ावा देने के लिए पूरे हरियाणा में जन जागरण अभियान 20 जुलाई से चलाया जाएगा। अभियान के तहत जो भ्रष्ट अफसर अपने निजी स्वार्थ के लिए हर रोज व्यापारियों को नाजायज तंग करते हैं, उनके खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सब्जी हुई महंगी, गृहणियां बोली-मनमानी कर रहे विक्रेता..सरकार करे कंट्रोल रेट जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला : सतलोक आश्रम प्रमुख संत रामपाल बरी

भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा