फतेहाबाद

कांग्रेस के घमासान का केंद्र बन गया टोहाना, महज 4 दिन के अंतर में तंवर और हुड्डा के है कार्यक्रम

टोहाना (नवल सिंह)
कांग्रेस के इन दिनों टोहाना राजनीति का केंद्र बन गया है। कारण है 22 जुलाई को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा से ठीक पहले 18 जुलाई को यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करना। कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गजों का महज 4 दिनों के अंतर में टोहाना में आने से यहां पर राजनीतिक चर्चाएं आरंभ हो गई है।

अशोक तंवर के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए स्थानीय कांग्रेसी दिग्गज दवेंद्र सिंह बबली ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर टोहाना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि अशोक तंवर की साईकिल यात्रा 19 जुलाई को रोहतक से आरंभ होगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। जब उनसे हुड्डा और तंवर में गुटबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे टालते हुए कहा कि इस बारे में पूर्व सीएम हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ही बेहतर जवाब दे सकते है। ध्यान रहे दवेंद्र सिंह बबली अशोक तंवर के खास माने जाते है।

स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और टोहाना के विधायक पर जमकर निशाने साधे। बबली ने कहा स्थानीय विधायक के पास पावर की कोई कमी नहीं है, बस काम करवाने की नीयत की कमी है। ये लोग आमजन के कार्य करवाने के स्थान पर सत्ता का सुख भोगने में जुटे हुए है। भाजपा की सरकार ​जाते ही टोहाना में स्थानीय स्तर पर कई बड़े घोटाले समाने आयेंगे। जो लोग भाजपा के सत्ता में आने से पहले हैंड टू माउथ थे—वे आज करोड़ो रुपयों के मालिक बन बैठे है। इससे साफ है कि कुछ लोगों ने टोहाना को दिन—रात लूटने का काम किया है।

इसके साथ ही दवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि जल्द ही उनकी संस्था बुजुर्गों के मान-सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बेस्ट विलेज बनगांव की लड़कियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

बढ़ रहे डायरिया के मामलों को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा—निर्देश

जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी नागरिक अपना योगदान दें : समवर्तक सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk