पंचकूला हरियाणा

मोरनी गेस्ट हाउस गैंगरेप : गिरफ्त​ में आया साहब सिंह, कई राज खुलने की उम्मीद

पंचकूला,
काफी किरकरी होने के बाद पंचकूल पुलिस ने मोरनी गैंगरेप मामले में पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में रायपुरानी निवासी साहब सिंह को गिरफ्तार किया है। पंचकूला पुलिस आज मोरनी गैंगरेप मामले में आरोपी साहब सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है।

पंचकूला महिला थाने में शनिवार देर रात आरोपी साहब सिंह के खिलाफ IPC की धारा 328, 342, 376D और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले 3 आरोपी हिरासत में लिये जा चुके हैं।

गौरतलब है कि 22 वर्षीय युवती ने 40 लोगों द्वारा मोरनी गेस्ट हाउस में गैंगरेप किये जाने का आरोप लगाया था। आरोपी साहब सिंह पीड़िता को मोरनी इलाके में गेस्ट हाउस में ले गया था जहां पर नशीला पदार्थ देकर 4 दिनों तक अलग अलग लोगों ने गैंगरेप किया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने कहा— सेंसर क्लियरेंस के बाद लेंगे पद्मावती पर बैन का फैसला

Jeewan Aadhar Editor Desk

छात्रा की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर दो दोस्तों ने भी किया रेप

तथ्य छुपाकर वृद्धापेंशन लेने वालों से पैसे वसूलेगी सरकार