हिसार

महिलाओं के हित भाजपा नेतृत्व में ही सुरक्षित : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा है कि महिलाओं के हित भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक ऐसी योजनाएं चलाई है, जिनसे लाभांवित होकर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

गायत्री देवी निकटवर्ती गांव रामायण में बूथ स्तर तक महिलाओं को जोडऩे के पार्टी के अभियान के तहत उनसे मिल रही थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को बरवाला में 5 अगस्त को होने वाली कपास रैली का न्यौता भी दिया और कहा कि इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनकल्याण की अनेक घोषणाएं करेंगे। गायत्री देवी ने कहा कि महिलाओं के लिए केन्द्र व हरियाणा की भाजपा सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं लागू की है, जिनसे उन्हें सीधा फायदा मिल रहा है। आज तक किसी भी सरकार ने महिलाओं के हितों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई, जिस वजह से समाज का महत्वपूर्ण वर्ग अपने को शोषित महसूस करता रहा लेकिन भाजपा ने महिलाओं की ताकत व जरूरत को समझते हुए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें शुरू कर दिया, जिनसे महिलाओं को सीधा फायदा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके हाथों हर वर्ग के हित सुरक्षित है, अन्यथा अन्य पार्टियां केवल जातपात, क्षेत्रवाद, धर्म व सम्प्रदायवाद की राजनीति करके जनता को बांटे रखना चाहती है। उन्होंने गांव की महिलाओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक भाजपा से जुड़ें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लें ताकि वे अपने को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकें।
गायत्री देवी ने महिलाओं व अन्य ग्रामीणों से अपील की कि वे 5 अगस्त को बरवाला में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कपास रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के दौरान जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले चार साल में भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा दे रहे हैं, वहीं जनकल्याण की अनेक घोषणाएं भी कर रहे हैं। बरवाला रैली में भी मुख्यमंत्री लाखों-करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। ग्रामीणां ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे इस रैली में भारी संख्या में शामिल होंगे।

इस दौरान गायत्री देवी के साथ मुख्य रूप से सुशील, दीपक, इन्द्रजीत, बबलू, प्रदीप, संदीप, सुरेन्द्र, रोशनी, कृष्णा, बबलू, रामनिवास, गीता, अंकित, हरीश, मनीषा, फूलती, कीर्ति, सोनू, संजय, राजू व मनदीप सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने को लगाया रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त एकत्र

तेज आंधी के चलते बिजली हुई गुल, कई स्थानों पर गिरे पेड़

हिसार में मां—बेटी..पति—पत्नी सहित 8 मिले कोरोना पॉजिटिव, मामले हुए 69

Jeewan Aadhar Editor Desk