राशिफल

7 अगस्त 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष:
आज धन खर्च का विशेष योग है, थोड़ा ध्‍यान से खर्च करें। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने और स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ने की आशंका है।

वृषभ:
आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार के प्रति जिम्‍मेदारियां अच्छी तरह से निभाएंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन:
आज का दिन कष्टदायी हो सकता है। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का प्‍लान बना सकते हैं।

सिंह:
आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपा रहेगी। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।

कन्या:
आज आपका दिन अच्छा है। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहने वाले रिश्‍तेदारों से कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ का दिन है।

तुला:
आज भाषा और व्यवहार पर संयम रखें। द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से सावधान। तबियत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। संभवतः पानी और स्त्री से दूर रहें। गहन चिंतन के द्वारा मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक:
आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सम्‍मान मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।

धनु:
आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करने वालों को लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर:
आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्‍वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा।

कुंभ:
आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन टालें तो ही बेहतर है।

मीन:
आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

14 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 June 2025 Ka Rashifal : आज ब्रह्म योग में इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्‍मी, कारोबार में बड़ा लाभ मिलने के योग, जानें 12 राशियों का राशिफल

10 November 2024 Ka Rashifal : आज अक्षय नवमी के दिन ध्रुव योग, रवि योग समेत कई शुभ फलदायी योग, जानें 12 राशियों का राशिफल