राशिफल

18 अगस्त 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष:
आज आपको सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा।

वृषभ:
आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी।

मिथुन:
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी।

कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है।

सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी।

कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करेंगे। आपको अपने माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय से बचें। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की दिल से सेवा करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:
आज आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु:
आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। व्यवसाय में मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवके से नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा।

मीन:
बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 June 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल

19 फरवरी 2023 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 September 2024 Ka Rashifal : सोमवती अमावस्या पर 5 राशियों को होगा धन—लाभ, 2 के बिगड़ेंगे काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk