हिसार

हरियाणा की हालत यूपी और बिहार से खराब – बजरंग दास गर्ग

हिसार,
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि पूरे हरियाणा में हर रोज चोरी, लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदातें होने से व्यापारी व आम जनता में सरकार के प्रति बड़ा भारी रोष है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। क्राइम के मामले में हरियाणा आज पहले नंबर पर है। व्यापार व उद्योग के मामले में हरियाणा प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा हैं। हरियाणा का हालत यूपी व बिहार से भी खराब है।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि लगातार 20 दिनों में हिसार जिले में अनेक चोरी और लूटपाट की वारदातें हो चुकी है। पुलिस प्रशासन अभी तक अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है। शहर की चार दीवारी में मदर मेडिकल हॉल के अलावा लगातार तीन बार चोरी होने से यह साफ सिद्ध हो जाता है कि चोरों के हौंसले पूरी तरह से बुलंद है। यहां पर चोर चुस्त है और पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह सुस्त है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार व्यापारी व आम जनता की जानमाल की सुरक्षा ठीक ढंग से ना कर सके, उस सरकार से अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती है। यह सरकार पूरी तरह से फेल है। आज प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। सरकार व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा ठीक ढंग से नहीं कर पा रही है और ऊपर से व्यापारियों पर नए-नए कानून बनाकर उन्हें तंग करने का काम सरकार कर रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी जरूरी : रणवीर गंगवा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में मिलेगा 10 रुपये में भरपेट भोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

भट्टू में निकला 1500 करोड़ रुपये का गिफ्ट कार्ड जिन्न पहुंचा तेलंगाना और महाराष्ट्र तक

Jeewan Aadhar Editor Desk