फतेहाबाद

शिक्षा अधिकारी ने ग्रुप में भेजी अश्लील वीडियो, हड़कंप

फतेहाबाद,
जिला मे एक शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिकारियों से जुड़े एक सोशल ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजना काफी चर्चा का विषय बन गया है। ग्रुप में कई महिला अधिकारियों सहित आईएएस अधिकारी भी शामिल है। मामले के सामने आते ही उक्त अधिकारी के खिलाफ जांच बैठा दी है।
बताया जा रहा है कि अश्लील वीडियो पोस्ट होने के बाद उक्त अधिकारी ने ग्रुप में माफी मांगते हुए इसे गलती से गया हुआ बताया। लेकिन आरोपी अधिकारी इसे समय रहते डिलिट नहीं कर पाया। इस ग्रुप में कई महिला आईएएस अधिकारी भी जुड़ी हुई है। अतिरिक्त प्रधान सचिव ने मामले पर कार्रवाई के आदेश दिए है।
उपायुक्त जेके आभीर ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के पास इस प्रकार की सामग्री होना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सुखलमपुर के लोग बोले ऐसी होली फिर ना आए…

पति—पत्नी तलवार लेकर बढ़े आगे तो विरोधी पक्ष ने चला दी गोली, दम्पति की हालत नाजुक

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए फेस मास्क न पहनने वालों के सख्ती से करें चालान : एसडीएम