हिसार

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन ऐतिहासिक होगा : लोहचब

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की हिसार जिले की बैठक जिला अध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला की प्रभारी सुनीता लोहचब व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठठक में 30 सितम्बर को पानीपत में होने वाली महिला सम्मेलन बारे चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं कहा कि पानीपत में 30 सितंबर को होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हमें बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करके महिलाओं को सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेना सुनिश्चित करना है। यह निर्णय लिया गया कि महिलाएं आगे बढ़कर अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करेंगी तथा अपने हकों की लड़ाई के लिए सरकार के सामने अपनी मांगे रखेंगी। जब कोई संगठन मजबूत होगा तभी उसको उतना ही मान-सम्मान मिलेगा।
जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता लोहचब ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन और पार्टी से जोडऩे का काम करना है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनकल्याणकारी नीतियां तथा महिलाओं के लिए किए गए विशेष कार्यों का प्रचार करके महिलाओं को पार्टी से जोडऩा होगा।
जिला प्रधान सुरेंद्र पूनिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार में भाजपा महिला मोर्चा सबसे मजबूत मोर्चा है। मोर्चा की पदाधिकारी अपना कार्य बखूबी कर रही हैं तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्य करते रहेंगी। महिला मोर्चा को जो भी संगठन व सरकार से मदद की जरूरत होगी वह संगठन उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा के संगठन का एक मजबूत स्तंभ है।
इस अवसर पर रेखा ऐरन, मंजू सरपंच, लक्ष्मी गोयल, नेहा धवन, ममता, मधु बंसल, रवीना, सुदेश रीटा, सुनीता रेड्डू, उषा, संतोष, पूनम, रीना, कृष्णा, सुषमा नागपाल, सरोज व निर्मला सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थीं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बरसात से नुकसान : कुलाना में गिरा मकान, आदमपुर क्षेत्र में फसल जमीन पर गिरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब मिस कॉल करो, आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

सेल्जमेन का अपहरण कर ठेकेदार व अन्य ने की मारपीट