हिसार

पीएम रैली की सफलता में महिला मोर्चा की अहम जिम्मेवारी : भट्ट

हिसार,
भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 नवम्बर को गुरूग्राम के सुल्तानपुर में होने वाली रैली के लिए हर कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें और इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश के विकास में नई इबारत लिखेगी।

सुरेश भट्ट यहां के लोक निर्माण विश्राम गृह में गुरूग्राम रैली बारे महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता व इसमें अधिक से अधिक भागीदारी के लिए हर कार्यकर्ता को मेहनत करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस रैली में जहां प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे वहीं अन्य अनेक घोषणाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का हरियाणा से विशेष जुड़ाव रहा है, इसलिए हर बार रैली के दौरान प्रदेश को बड़ी सौगात देते हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस रैली में अपनी ड्यूटियों के अनुसार कार्य करें और इसमें अधिक से अधिक महिलाओं का ले जाना सुनिश्चित करें।

लोकसभा प्रभारी एवं बैठक के विशिष्ट अतिथि वीर कुमार यादव ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र के हर वर्ग में प्रधानमंत्री की रैली के प्रति उत्साह है। रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है।

पार्टी के जिला प्रधान सुरेन्द्र पूनिया ने इस अवसर पर जिले में रैली की तैयारियां की जानकारी दी और कहा कि पूरे जिले से हजारों नर-नारी रैली में पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी विचार सुनेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिला प्रधान गायत्री देवी ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता में महिला मोर्चा की अग्रणी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की विभिन्न रैलियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों में महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है और अब भी प्रधानमंत्री की रैली में महिलाएं भारी संख्या में भागीदारी करेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाली सिंह फोगाट ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं आई हुई महिलाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी द्वारा सुझाई गई व्यवस्था का अनुसरण करते हुए रैली में पहुंचेगा।

बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री आशा खेदड़, रेखा ऐरन, महामंत्री लक्ष्मी गोयल, कृष्णा पातड़, नेहा, आशा जुनेजा, मंजू देवी, सुषमा नागपाल, इंदिरा देवी, पिंकी प्रोमिला, ऊषा, निर्मला, ममता, मंजू, पार्वती, लक्ष्मी, कमलेश, कमला, इमरती, नीलम, कुसुम व रवीना सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पानीपत में हुई महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में किरण और मुस्कान ने जीता गोल्ड

हिसार : किसानों ने किया डिप्टी सीएम का विरोध, काले झंडे दिखाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे

सेक्टर 14 में सुबह सवा सात बजे महिला से ठगी सोने की चूड़ियाँ और अंगूठी