फतेहाबाद

रोडवेज कर्मचारियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, 2 कर्मचारियों को आई गंभीर चोट

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम पर प्रशासन काफी सख्त रुख दिखाया। फतेहाबाद डिपो पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने बल प्रयोग किया। बाद में घसीट—घसीटकर रोडवेज कर्मचारियों को बस में डाल दिया। इस दौरान कई कर्मचारियों को गंभीर चोट भी आई।
जानकारी के मुताबिक, हड़ताल पर गए रोडवेज कर्मचारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसमें काफी कर्मचारियों को चोट आई। इस दौरान एक कर्मचारी की आंख में गंभीर चोट आई है। एक अन्य कर्मचारी के हाथ में फैक्चर आया है। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को गिरफ्तार करके ले जाया गया है।
कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद रोडवेज अधिकारियों व पुलिस के आला अधिकारियों ने फतेहबाद डिपो से बसें चलवाने का क्रम आरंभ किया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रेडक्रॉस सोसायटी ने स्लम एरिया में वितरित किए मास्क, सैनिटाइजर व औषधियां

CBSC की परीक्षा में 10 छात्रों ने किया गड़बड़झाला, 8 गिरफ्तार

युवक का अपहरण करके पंजाब ले गए..लेकिन पुलिस ने महज 5 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार