हरियाणा हिसार

रोडवेज बसों का चक्का जाम पर प्रशासन सख्त, बल प्रयोग और कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लेकर बसों का संचालन करवाया आरंभ

हिसार,
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेशभर में रोडवेज बसों के चक्के जाम को लेकर प्रशासन काफी सख्त नजर आया। बसों को चलाने के लिए फतेहाबाद व जींद में पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं हिसार में दिलबीर किरमारा, रमेश सैनी सहित 50 कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद यहां से बस संचालन शुरु किया गया। प्रशासन के सख्त रवैये के चलते प्रदेशभर में चक्का जाम का शुरुआती समय को छोड़कर कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला।
कुरुक्षेत्र :-
एस्मा का डर और भारी पुलिस बल और RAF की मौजूदगी में कई बसे कुरुक्षेत्रा मुख्य बस स्टैंड से निकाली गई। डीसी, एसपी और भारी पुलिस बल मुख्य बस स्टैंड पर लगाया गया है।
चरखी दादरी :—
प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में दादरी में बसों का संचालन करवाया गया। बसें रोकने पहुंचे रोडवेज के 7 कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह 4 बजे से बसों का संचालन शुरू।

यमुनानगर :—
यहां पर रोडवेज का चक्का जाम फेल हो गया। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन सख्त नजर आया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही बसें चलाई गई।

पलवल :—
यहां पर हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। सभी बसें अपने रूटीन टाईम टेबल कें अनुसार बस अड्डे से निकली। यहां किसी का कोई विरोध देखने में नहीं आया ।सभी रूटों पर सामान्य दिनों की तरह निकली सभी बसें।
जींद :—
जींद बस स्टैंड रैपिड एक्शन फ़ोर्स के हवाले किया गया था। कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। बस स्टैंड को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रैपिड एक्शन फ़ोर्स ,पुलिस के आला अधिकारियों ने यहां मोर्चा संभाला। यहां पर प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी तैनात किया है।
बहादुरगढ़:-
हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम बहादुरगढ़ में सरकार की सख्ती के चलते बेअसर दिखा। यहां से अलग अलग जगह के लिए बसें रवाना हुई। कर्मचारियों के हल्के विरोध के बावजूद बसों का संचालन आरंभ हुआ। यहां से दिल्ली, रोहतक, चंडीगढ़, सिरसा के साथ साथ ग्रामीण सेवा भी हुई शुरू। बस अड्डे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर हड़ताल में सभी यूनियन साथ नहीं हैं। रोडवेज की इंटेक यूनियन कर रही है बसें चलाने का विरोध, जबकि रोडवेज कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा यूनियन से जुड़े कर्मचारी चला रहे हैं बसें।
अम्बाला :—
अम्बाला में रोडवेज बसों की हड़ताल बेअसर, कुछेक बसों के अलावा बाकी बसे सुचारू रूप से चल रही। देर रात से डीएसपी बलजीत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात । हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोडवेज यूनियन ने नही किया विरोध। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा एस्मा के कारण मजबूरी में चला रहे हैं बसे। 
सोनीपत:—
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर रही। सोनीपत में सुबह से ही सभी बसे समय पर चली। बस स्टैंड पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी हालत से निपटने के लिए पुलिस तैयार दिखाई दे रही है।
रोहतक :—
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी कमेटी के नेतृत्व 750 निजी बसों को रोडवेज में शामिल होने को लेकर रोडवेज कर्मियों की हड़ताल हुई। रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की।
जीएम ने रोडवेज की चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बसें रोडवेज कर्मशाला से निकलवाई। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने बसों के सामने लेटकर अपना विरोध दर्ज करवाया। पुलिस ने जबरदस्ती से बसों के आगे से कर्मचारियों को उठाया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार में तेज बारिश, रोहतक और झज्जर में साढ़े आठ बजे तक बारिश का अनुमान

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुनिया भर में 50 लाख लोग संग्रहणी से पीड़ित

पॉलीथिन जब्त करने के लिए निरंतर चलेगा अभियान, व्यापारी करें सहयोग : उप निगम आयुक्त