रेवाड़ी हरियाणा

गज़ब : हरियाणा में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म


रेवाड़ी।

जिले के गांव जैनाबाद में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जन्म देने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, इसके चलते उसे और बच्चों को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव जैनाबाद में गाड़िया लुहार के घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया। बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है। बच्चों के जन्म के तुरंत बाद जच्चा की तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में परिजन उसे और बच्चों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे समय से पहले हुए है। इसलिए उन्हें अभी करीब एक माह तक नर्सरी में रखा जायेगा। वहीं बच्चे की मां में बेहद कमजोरी है। उसे कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जायेगा।

Related posts

आवारा पशु मुक्त घोषित जिलों में थर्ड पार्टी जांच होगी

संदिग्ध मामला : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान..आरोपी ने रेलगाड़ी के आगे कूद की आत्महत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk

BJP की हार का असर पड़ा गीता महोत्सव पर, अमित शाह का दौरा रद्द—हार पर करेंगे मंथन

Jeewan Aadhar Editor Desk