हिसार

इनेलो का बंद : हिसार में पहला एक घंटा रहा सफल, अधिकतर व्यापारी प्रतिष्ठान रहे बंद

हिसार,
एसवाइएल नहर के निर्माण को लेकर इनेलो के बंद का असर हिसार में देखने को मिला। सुबह 10 बजे इनेलो कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी के नेतृत्व में बाजारों में निकले और व्यापारियों से बंद की अपील की। व्यापारियों ने इनेलो की अपील पर अपने प्रतिष्ठान बंद करके समर्थन किया।

इनेलो बंद का पहला घंटा हिसार पुराने शहर में सफल रहा। यहां पर अधिकतर दुकानें शुरुआती एक घंटे में बंद रही। इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग बुरी तरह से त्रस्त है। बीजेपी ने जहां नोटबंदी कर जनता को परेशान करने का काम किया वही जीएसटी लगाकर व्यापारियों को बुरी तरह से परेशान कर दिया है।

उन्होंने कहा एसवाइएल नहर का निर्माण न होने के कारण प्रदेश का किसान तबाह हो रहा है। खेती ही हरियाणा की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा एसवाइएल पर गंभीरता से काम न करना यहां की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा आज व्यापारियों ने बंद में समर्थन देकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हरियाणा में तीसरी से पांचवी तक की कक्षाएं हुई शुरु—जानें तारीख

Jeewan Aadhar Editor Desk

35 हजार रुपए के लिए दोस्त ने की हत्या, शव को जमीन में दफनाया

चालान के डर से भाग रहे बाइक सवार को पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत