हिसार

भाजपा के मंडल अध्यक्ष महावीर जांगड़ा कांग्रेस शामिल, रेणुका बिश्नोई ने किया स्वागत

नारनौंद,
विधायक रेनुका बिश्नोई ने कहा कि जिस तरह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है, उससे बहु, बेटियों का घर से निकलना दुश्वार होता जा रहा है। लड़कियां न स्कूलों में सुरक्षित हैं और न ही कॉलेजों में। दो दिन पूर्व रेवाड़ी जिले की रहने वाली छात्रा के साथ हुई घिनौनी घटना सुनकर ही मन सिर उठता है। हैरानी की बात तो यह है कि परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करती रही। पुलिस प्रशासन का ऐसा रवैया खट्टर सरकार के जंगलराज की पोल खोल रहा है।

पिछले 4 वर्षों में एक के बाद एक बलात्कार, गैंगरेप, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी और सरकार व पुलिस प्रशासन कुंभकरणी नींद सोए रहा। राज्य में असामाजिक तत्वों के हौंसले निंरतर बुलंद होते जा रहे हैं और हरियाणा की पहचान देश में गैंगरेप प्रदेश के रूप में हो रही है। किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। उसके बावजूद भाजपा नेता बेशर्मी से प्रदेश में अमन, चैन व शांति का दावा कर रहे हैंं। वे शनिवार को नारनौंद हलके के आधा दर्जन गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने दौरान लोगों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष महावीर जांगड़ा ने अपने साथियों सहित भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। रेनुका ने उनका स्वागत किया।

रेनुका बिश्नोई ने कहा कि खट्टर सरकार में किसान बदहाल है, व्यापारी परेशान है, महिलाएं असुरक्षित हैं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं तथा कर्मचारी वर्ग अपने मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पिछले 4 वर्षों में रही है, उससे पूरे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है और लोग चुनावों की बाट जोह रहे हैं। आने वाले चुनावों में भाजपा का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। इनेलो नेता तो जनप्रतिनिधि को सरेआम गोलियां दागने की बातें कर रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी से साफ है कि ये लोग कुर्सी न पाने की बौखलाहट में किस स्तर पर जा पहुंचे हैं।

इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार, संजय गौतम, भूप कौशिक, राजेश सिहाग, राममेहर दुहन, डॉ. महावीर जांगड़ा, कैलाश मंडावरिया, जितेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप माजरा, राजू सुलचानी, बलजीत माजरा, महेन्द्र यादव, धर्मपाल दुहन, प्रदीप पेटवाड़, रोशनलाल, रमेश, प्रमोद, कृष्ण, रणबीर, वजीर आदि उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार में एक और थप्पड़ कांड, महिला श्रमिक ने एसोसिएशन पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, झाड़ू मारे

Jeewan Aadhar Editor Desk

भवन निर्माण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति निगम में जमा करवाये नक्शा – चेयरमैन डा महेंद्र जुनेजा

सेक्टर 9 -11 में सजी जनता मार्केट, शहरवासियों को मिलेगा लाभ

Jeewan Aadhar Editor Desk