हिसार

मुख्यमंत्री ने किया सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे 22 सितम्बर को नलवा हलका के कैमरी गांव में होने वाली प्रगति रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल लाखों-करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणाएं करेंगे।

सोनाली सिंह सोमवार को नलवा हलके के विभिन्न गांवों में जनसभाएं करके हलकावासियों को रैली का निमंत्रण दे रही थीं। उन्होंने आज भोजराज, दाहिमा, गुंजार, बालावास, नलवा, दुबेटा, बुर्रे, स्याहड़वा, तलवंडी बादशाहपुर, तलवंडी रूक्का, चारनौंद, पायला, रावतखेड़ा व चिड़ौद गांवों का दौरा किया। उनके साथ पार्टी नेता श्रीकुमार शर्मा, राजपाल नियाणा, ब्लॉक समिति के उप प्रधान रविन्द्र रॉकी, वतन ढाका, बीडीसी मैंबर तेजबीर, महिला मोर्चा की जिला सचिव पुष्पा पातन, आर्यनगर मंडल की अध्यक्ष सुदेश सहित अन्य नेता भी थे।

ग्रामीणों से आह्वान करते हुए सोनाली सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश का समान विकास किया है, जिसके चलते प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। नलवा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री को विशेष प्रेम रहा है, जिस कारण उन्होंने पहले की रैलियों के दौरान भी लाखों-करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं और अब फिर से मुख्यमंत्री नलवा हलके के कैमरी गांव में 22 सितम्बर को नलवा प्रगति रैली करके हलके के विकास को चार-चांद लगा देंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास को नई गति मिली है। पूर्व की सरकारें जहां विकास के झूठे व खोखले दावे करती रही, वहीं अब भाजपा सरकार ने भेदभाव की धारणा को समाप्त करके और प्रदेश का एक समान विकास करके साबित कर दिया है कि विकास के लिए नीति व नीयत ठीक होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे कामयाब बनाएं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रोटरी क्लब ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

मेरे लिए समाज पहले, राजनीति बाद में : कुलदीप

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के श्री गुरू जम्भेश्वर मंदिर में बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk