हिसार

विपक्ष के पास नहीं सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने नलवा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वह 22 सितम्बर को कैमरी गांव में होने वाली प्रगति रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत काम कर रही है और नलवा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य सरकार की इसी नीति का परिणाम है।
सोनाली सिंह नलवा हलका के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान उन्हें रैली का निमंत्रण दे रही थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में नेक नीयति व सही नीति से काम कर रही है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य सरकार की साफ नीति व नीयत का प्रमाण है। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ आज कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन विपक्ष के लोग सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों से बौखलाकर ऊल-जुलूल बयानबाजी करने में लगे रहते हैं। विपक्ष की भड़काऊ राजनीति को जनता अच्छी तरह से जान व समझ चुकी है, इसलिए जनता विपक्ष को मुंह नहीं लगा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब अच्छी तरह से जान लिया है कि केवल भाजपा ही देश व प्रदेश का समान व समुचित विकास कर सकती है इसलिए अब अन्य पार्टियों का प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है।
सोनाली सिंह ने कहा कि पूर्व में हुई रैलियों के दौरान भी मुख्यमंत्री ने नलवा क्षेत्र में लाखों-करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणाएं की थी और अब एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल इस हलके में आ रहे हैं। ऐसे में नलवा हलकावासियों का फर्ज में बनता है कि वे रैली में भारी संख्या में पहुंचकर अब तक करवाए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट करें और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करें वहीं उनकी भविष्य की नीतियां भी सुनें। उन्होंने कहा कि नलवा हलका के कैमरी गांव में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।
सोनाली सिंह ने इस दौरान गंगवा, देवा, मुकलान, टोकस, पातन, भेरियां, पनिहार, चौधरीवास, गोरछी, सरसाना, बासड़ा, गावड़ व कालवास गांव का दौरा किया और जनता को रैली का निमंत्रण दिया। उनके साथ इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता श्रीकुमार शर्मा, ब्लॉक समिति के उप प्रधान रविन्द्र रॉकी, राजेश बिश्नोई, मुकेश शर्मा, सुनील झाझडिय़ा, सुनील सेन, वतन ढाका, बीडीसी मैंबर तेजबीर, महिला मोर्चा की जिला सचिव पुष्पा पातन, आर्यनगर मंडल की अध्यक्ष सुदेश सहित अन्य नेता भी थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

तीन कृषि कानून वापिस लेना किसान, आढ़ती व मजदूरों के संघर्ष की जीत : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नारनौंद अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऊर्जा संरक्षण करने पर मिलेगा पुरस्कार : अतिरिक्त उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk