राशिफल

23 सितंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और संतान की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्य में सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापार और नोकरी में अपार सफलता मिलेगी। आज का शुभ अंक 4, आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लेना उत्तम फल देगा आज काले रंग की वस्तुओं का व्यपार ना करें।

वृष
पिता तथा बड़े.बुजुर्गों से लाभ होगा। दान देना उत्तम रहेगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। आज का शुभ अंक 3, आज लाल रंग की गाय को हरा चारा खिलना उत्तम फल देगा। आज नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग ना करें।

मिथुन
आपके व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक प्राप्त होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। आज का शुभ अंक 8, आज नहाने के पानी में गो-मूत्र मिलाकर स्नान करना उत्तम फल देगा। आज लाल रंग का इस्तेमाल ना करें।

कर्क
आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। व्यापार की ओर से लाभदायी दिन है। आज घूमने फिरने में दिन व्यतीति होगा तथा मित्रों से सहायता मिलेगी। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। आज का शुभ अंक 78, आज कोई नया काम करना उत्तम फल देगा। आज लाल रंग का इस्तेमाल ना करें।

सिंह
धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी आज के दिन आपको पेट से संबंधित पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है बाकी आज का दिन हर तरह से उतम है। आज का शुभ अंक 11, आज आप मंदिर में केले का दान करें, उत्तम फल देगा। आज गहरे चटकीले रंग के कपड़ो का इस्तेमाल ना करें।

कन्या
आज के दिन आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। इस समय में आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे। आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आज का शुभ अंक 06, आज दूध का हलवा बनाकर गरीबो में दान करना उत्तम फल देगा। आज काले-सफेद मिश्रित रंग का इस्तेमाल ना करें।

तुला
कोई कुटिल व्यक्ति आपके साथ दगा कर सकता है। अपच और पेट के रोग आपकी तबीयत नासाज कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के अचछे योग है। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का शुभ अंक 78, आज आपको मंदिर में दूध-मिश्री का दान करना उत्तम फल देगा। आज बिस्तर पर लाल रंग का इस्तेमाल ना करें।

वृश्चिक
प्रेम संबंधों में घनिष्टता बढ़ेगी। कलात्मक अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करेंगे। नए सम्बन्धों की शुरुआत के लिए यह अनुकूल समय है। महिला जातक सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद करेंगी। आज अनावशक खर्च होने की संभावना है। आज का शुभ अंक 61, आपको मंदिर में साबुत काली हल्दी का दान करना उत्तम फल देगा। आज लाल रंग के अन्त वस्त्र पहनें।

धनु
आप किसी भी मित्र-रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में जा सकते हैं। आज के दिन हर तरह से उत्तम है बस इस समय में आपके लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। काम-काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज का शुभ अंक 44, आज के दिन बड़ के पेड़ को पालना, उत्तम फल देगा। आज भूल कर भी किसी प्रकार का लेन-देन दोपहर तक ना करें।

मकर
बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। संतान के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दुश्मनों के सामने टिक पाना आपके लिए कठिन हो जाएगा। प्रत्येक निर्णय खूब सोचकर लेंगे। मामा आपके लिए कष्टकारी हो सकते है। आज का शुभ अंक 26, आज किसी मंदिर में सफाई करना उत्तम फल देगा। आज जल से खतरा है। अतः आप गहरे पानी में ना उतरे।

कुंभ
संपत्ति प्राप्ति और यात्रा-प्रवास के योग हैं। शत्रु आपके आगे शीष झुकाएंगे। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मुद्दों के सुखद परिणाम आएंगे। सांसारिक सुखों की इच्छा रखेंगे। हर तरह से आज का दिन उत्तम है। आज का शुभ अंक 47, आज कलावा गले में धारण करना उत्तम फल देगा। आज काँच का सामान ना खरीदें।

मीन
आज के दिन मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा, काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। आपको शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं। आपके परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको मानसिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आज का शुभ अंक 5, आज काले रंग की मछली को आजाद करें। उत्तम फल देगा। आज शरीर पर लोहा धारण ना करें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

29 January 2024 Ka Rashifal : आज सकट चौथ पर 5 राशियों का जागेगा भाग्य, जानें 12 राशियों का राशिफल

3 दिसंबर 2021: जानें शुक्रवार का राशिफल

29 October 2023 Ka Rashifal : रविवार को इन 5 राशियों की रहेगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल