राशिफल

26 सितंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल, सफ़लता आपकी प्रतीक्षा में, विदेश यात्रा का पूरा लाभ उठाएं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

वृष
राहु ने पराक्रमी योग बनाया हुआ है जो चाहे जैसा चाहे करें और आवश्यकतानुसार ही खर्च करें नहीं तो आर्थिक तंगी आपकी प्रतीक्षा में है। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है।

मिथुन
यद्यपि शिक्षा प्रतियोगिता में सफ़लता तो मिलेगी, लेकिन आप ज़्यादा समय रोमांस पर खर्च करने वाले हैं। थोड़ा-सा समय बचाएं, समय का सदुपयोग करें। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और बुध का बेहतरीन संयोग अदम्य साहसी बनाएगा।ऑफिस में आज आपकी बल्ले-बल्ले है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं।

सिंह
आप पुरुष हैं तो स्त्री मित्र से फ़ायदा होगा और स्त्री हैं तो पुरुष मित्र से फ़ायदा होगा। तो दिन आपके लाभ का है इसलिए समय का भी बेहतरीन सदुपयोग करें। रोजमर्रा के कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या
प्रशासनिक अधिकारियों से तो सहयोग मिलेगा ही, लेकिन अगर किसी ऑफिस में आपका कोई काम रुका है तो आज हो जाएगा। थोड़ा और प्रयास करें। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के खास काम पूरे हो सकते हैं। पैसों के मामले भी आपके लिए खास हो सकते हैं।

तुला
केंद्र सरकार में बैठे उच्चाधिकारियों से आप सामंजस्य बैठा कर रखें। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

वृश्चिक
आज का ग्रह गोचर अच्छे कार्यों पर खर्चा कराएगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा और हो सकता है कि किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाएं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा।

धनु
सावधान रहें आज घर से जेब में ज़्यादा पैसे लेकर बाहर बिल्कुल न निकलें। मकान वाहन के सुख का योग। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपको संयम में रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर
अपनी ज़िद्द, आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगाड़ देंगे आप। आज थोड़ा -सा सावधान रहें। यदि ऐसा कर पाएं तो शाम को अच्छा समाचार मिलेगा, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। सबसे विनम्र होकर बात करें। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।

कुंभ
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग, वाणी पर थोड़ा-सा नियंत्रण रखें। वाणी में मिठास लाएंगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। नहीं तो आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें। आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं।

मीन
सच कहूं तो राजनीति में शामिल होने का बेहतरीन अवसर है आज के दिन। यदि आप किसी पार्टी में जाना चाहते हैं तो अच्छा अवसर या किसी समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो भी बहुत अच्छा अवसर।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

21 अप्रैल 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

6 जनवरी 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

20 सितम्बर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk