हिसार

भगवान के नाम अनेक हैं लेकिन परमात्मा एक: स्वामी सदानंद महाराज

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर की बोगा मंडी में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में पधारे स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा के नाम का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। भजन में शामिल होने पर आंतरिक उर्जा जागृत होती है।
इससे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं और हम सभी सकारात्मक कर्म की ओर प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की भक्ति के आगे किसी की भक्ति नहीं है। शरीर के अंदर जब तक आत्मा है तब तक उसके अंदर चतुराई है। बुद्धि है और तरह-तरह के विचार आते हैं। शरीर किराए का घर है। इस घर में रह कर भगवान के घर चलने की तैयारी करनी चाहिए। संत ने कहा कि भगवान के नाम अनेक हैं लेकिन परमात्मा एक हैं। धर्म के माध्यम से ही सत्य और असत्य का पता चलता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मिशन—2019 को लेकर महिला मोर्चा ने शुरु किया संकल्प अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

DSP गीतिका जाखड़ और नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ पर मामला दर्ज, अग्रोहा पुलिस करेगी कार्रवाई

आदमपुर के व्यापारी को जबरन रखा थाने में, डीएसपी जांच में पहुंचा मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk