हिसार

मिशन—2019 को लेकर महिला मोर्चा ने शुरु किया संकल्प अभियान

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा ने नलवा हलका में महिलाओ ने हलका में कमल खिलाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने नलवा हलका में मिशन-2019 फतह करने का संकल्प लेकर हर बूथ पर जाना शुरू कर दिया है।
यह बात भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने गांव मंगाली में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार की धर्मपत्नी खुशबू सिंह विशेष रूप से मौजूद रही। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चालाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महिलाओं को केंद्र सरकार की कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जागरुक करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

इस दौरान बूथ कमेटियों का गठन करने, प्रत्येक बूथ पर दस दस महिला कार्यकत्रियों को तैनात करने का लक्ष्य रखा गया। उनका कहना है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि सरकार तो योजना बना सकती है मगर उस योजना का लाभ वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने का काम तो कार्यकर्ता का होता है। इसी से प्रेरित होकर महिला मोर्चा ने नलवा हलका में इसका लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत घर-घर जाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि थारी पेंशन-थारे पास योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हर घर हरियाली योजना तथा महिला पुलिस थानों की शुरूआत जैसी योजनाओं की घर-घर जाकर जानकारी दी जाएगी। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

इस अवसर पर आर्यनगर मंडल अध्यक्ष सुदेश काजला, स्याहडवा मंडल अध्यक्ष विद्या देवी, सुमित्रा, सुनीता ढाका, राम भतेरी, सुमन, कैलाश, शारदा, लीलावती, सुमन बिश्नोई, राजबाला, पूजा, निशा, मनीषा, मोनिका, तमन्ना सहित काफी संख्या में महिला कार्यकत्र्ता उपस्थित रही।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

यमुनानगर में प्राचार्या की हत्याकांड के विरोध में बंद रहे प्राईवेट स्कूल

सरसों खरीद पर शर्तें थोपना किसानों के साथ अन्याय-कुलदीप बिश्नोई

दुष्यंत चौटाला के निष्कासन पर इनेलो पदाधिकारियों ने जताया रोष,दर्जनों पदाधिकारियों ने छोड़ी इनेलो